Nitish Kumar for the 8th time in Bihar: Mahagathbandhan

  

will prove majority to 25, Nitish said - Opposition should be united for 2024



शाम 5 बजे सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कैबिनेट बैठक की। 24 और 25 को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। पहले दिन नए स्पीकर का चुनाव होगा। अगले दिन फ्लोर टेस्ट होगा।

शपथ के बाद भाजपा पर बरसे नीतीश
शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात की। नाम लिए बिना उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। नीतीश ने कहा, '2014 में आने वाले, 2024 में रहेंगे तब ना। हम रहें या न रहें, वे 2024 में नहीं रहेंगे। मैं विपक्ष को 2024 के लिए एकजुट होने की अपील करता हूं।' PM पद के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इस पद का उम्मीदवार नहीं हूं। नीतीश ने क्या कुछ कहा, नीचे दिए ग्राफिक में पढ़िए...

बेटे के शपथ में राबड़ी पहुंचीं, लालू नहीं आ सके
बेटे तेजस्वी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राबड़ी देवी भी राजभवन पहुंचीं। हालांकि तेजस्वी के पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव खराब सेहत की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। शपथ से पहले नीतीश ने लालू से फोन पर बात करके उन्हें सियासी हालात की जानकारी दी।

सरकार बनवाने के लिए दिल्ली से एक्टिव रहे लालू
पटना में बेटे तेजस्वी राजनीति की बिसात पर लगातार शह-मात का खेल खेलते रहे और दिल्ली में सांसद बेटी मीसा भारती के आवास पर दिन भर टीवी पर जमे राजद अध्यक्ष लालू यादव मौके दर मौके बेटे को गाइड करते रहे। वहां लालू यादव से मिलने वाले मुलाकात करने के लिए पहुंचते रहे। राजद सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता पहुंचे और दोनों ने बिहार की राजनीतिक स्थिति पर देर तक बातचीत भी की।

ग्राफिक्स से समझिए नीतीश अब तक कब-कब मुख्यमंत्री रहे ...

बिहार के बड़े सियासी अपडेट्स...

  • बिहार में बने महागठबंधन ने भाजपा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही है। सूत्रों के मुताबिक फ्लोर टेस्ट के समय ही नए स्पीकर का चुनाव होगा। स्पीकर का पद RJD को मिल सकता है। हालांकि कांग्रेस ने भी स्पीकर की कुर्सी पर दावा किया है।
  • भाजपा नेताओं ने पटना में पार्टी मुख्यालय के बाहर धरना दिया। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार ने अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का।
  • पूर्व CM जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के लिए 2 मंत्री पद की मांग की है। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने नीतीश कुमार को बिना शर्त समर्थन दिया है।

कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बड़े बयान...

  • जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव: बिहार में जो हुआ वो ऑपरेशन लोटस से कितना अलग है। न कैश पकड़ा गया, न ED की छापेमारी हुई। न असम के CM की जरूरत पड़ी, न रिजॉर्ट की।
  • सुशील कुमार मोदी, भाजपा सांसद: नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति बनना चाहते थे। हमने 2000 में उन्हें सबको अलग कर मुख्यमंत्री बनाया। अब साजिश क्यों करेंगे।
बिहार में इस बार महागठबंधन में 7 दल शामिल है। पिछली बार सिर्फ 3 दल कांग्रेस, RJD और JDU ही शामिल थे।
बिहार में इस बार महागठबंधन में 7 दल शामिल है। पिछली बार सिर्फ 3 दल कांग्रेस, RJD और JDU ही शामिल थे।

फ्लोर टेस्ट के बाद होगा कैबिनेट विस्तार
नीतीश कैबिनेट का विस्तार फ्लोर टेस्ट के बाद होगा। सूत्रों के मुताबिक तय फॉर्मूले में RJD को 16 मंत्री पद मिलने हैं, जबकि JDU के खाते में 13 और कांग्रेस के 4 विधायक मंत्री बनेंगे। 12 विधायकों वाली CPI (ML) ने अभी सरकार में शामिल होने पर कोई फैसला नहीं किया है। मंत्रियों के संभावित नाम इस तरह हो सकते हैं...

1. RJD - तेजप्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार राय, चन्द्रशेखर, कुमार सर्वजीत, बच्चा पांडेय, भारत भूषण मंडल, अनिल सहनी, शाहनवाज, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, समीर महासेठ, भाई वीरेन्द्र, ललित यादव, कार्तिक सिंह, वीणा सिंह, रणविजय साहू और सुरेन्द्र राम।

2. JDU - विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, शीला कुमारी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज और जमां खान।

3. कांग्रेस - मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान और राजेश कुमार।

4. हम (से) - संतोष कुमार सुमन।

Comments

Popular posts from this blog

Super Slim Keto Gummy Bears

MediGreens CBD Gummies

Nuu3 Apple Cider Vinegar Gummies Official reviews..2023